लोन माफी का बहाना बनाकर ठगी मारने वालों से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 24, 2019 - 11:18 AM (IST)

रामपुरा फूल(तरसेम): स्थानीय दशमेश नगर निवासी तविंद्र सिंह (35) पुत्र भाग सिंह ने गत दिवस कोई जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसे इलाज हेतु स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते बठिंडा रैफर कर दिया, जिसकी आज सुबह मौत हो गई। 

मृतक तविंद्र सिंह की जेब में से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि अमृतपाल सिंह उर्फ काला व उसकी पत्नी वीरपाल कौर ने उसे लोन दिलाने के लिए रूबी गर्ग, सिद्धू, कृष्ण फाइनांस के कर्मचारी सुखदेव सिंह व उसकी पत्नी, पी.एन.बी. बैंक ब्रांच संगेड़ा के कर्मचारी जगदेव सिंह के साथ मिलाया, जिन्होंने यह कहकर 2 लाख रुपए का लोन दिलवाया कि वे आधे-आधे पैसे रखेंगे और फिर यह लोन माफ करवा दिया जाएगा। वे उससे इसी तरह पैमेंट लेते रहे। कुछ दिनों बाद ही बैंक ने उसे 3 लाख रुपए भरने के लिए कहा, जिस कारण वह परेशान रहने लगा और उसके पास किस्तें भरने का कोई चारा नहीं था, जिससे तंग आकर वह आत्महत्या कर रहा है। 

मामले की जांच करते अधिकारी केवल सिंह ने बताया कि मृतक की जेब में से मिले सुसाइड नोट के आधार पर अमृतपाल सिंह उर्फ काला व उसकी पत्नी वीरपाल कौर, रूबी गर्ग, सिद्धू, कृष्ण फाइनांस के कर्मचारी सुखदेव सिंह व उसकी पत्नी, पी.एन.बी. बैंक ब्रांच संघेड़ा के कर्मचारी जगदेव सिंह सहित कई अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाना सिटी रामपुरा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Vatika