कांग्रेसी नेताओं के घरों पर हरियाणा पुलिस की रेड

punjabkesari.in Monday, Dec 17, 2018 - 11:24 PM (IST)

तलवंडी साबो (विजय, मुनीश): गत दिन हरियाणा की डबवाली पुलिस ने पंजाब में पंचायती चुनावों के लिए तस्करी कर लाई जा रही 414 पेटियां शराब बरामद कर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार दर्ज मामले में हलका तलवंडी साबो से संबंधित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नामजद किया गया। हरियाणा पुलिस लगातार उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। इसकी पुष्टि डबवाली पुलिस व तलवंडी साबो पुलिस ने भी की है। 

गौर है कि डबवाली पुलिस ने गत दिन एक ट्रैक्टर-ट्राली में लाई जा रही 394 पेटियां हरियाणा शराब व 20 पेटियां अंग्रेजी शराब सहित बलकार सिंह को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उक्त मामले में थाना सदर डबवाली में मामला दर्ज कर ट्रैक्टर चला रहे व्यक्ति से की गई पूछताछ के आधार पर जगदेव सिंह सहित कांग्रेसी नेताओं पर मामला दर्ज किया था, जिसको लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। उधर थाना डबवाली प्रभारी राज कुमार ने बताया कि नामजद आरोपियों के घर छापामारी की गई है। जबकि थाना तलवंडी साबो के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने आज तलवंडी साबो में आमद रवानगी करवाकर छापामारी की है। 

Mohit