पूर्व मुख्यमंत्री पर चप्पल फैंकने वाले को 2 साल की कैद

punjabkesari.in Thursday, Oct 11, 2018 - 02:27 PM (IST)

 बठिंडा(ब्यूरो):पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर चप्पल मारने वाले  गुरबचन सिंह को मलोट अदालत ने 2 साल की सजा सुनाई है। उल्लेखनीय है कि 2017 की विधानसभा मतदान के प्रचार के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल लंबी के गांव रत्ता खेड़ा में रैली कर रहे थे। इस दौरान गुरबचन सिंह ने प्रकाश सिंह बादल पर चप्पल फैंकी, जो उनकी ऐनक पर लगी।  इसके चलते मुक्तसर पुलिस ने उस पर धारा 353,533,186 के अंतर्गत केस दर्ज कर तुरंत उसे हिरासत में ले लिया था। 

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री की तरफ चप्पल फैंकने वाला गुरचरन सिंह पंजाब में हुई श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटनाओं से काफी दुखी थी। इन मामलों के लगातार सामने आने पर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के चलते रोष जताते हुए उसने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तरफ चप्पल फैंकी थी।   


 

swetha