पीड़ित महिला ने लगाई न्याय की गुहार, SSP को सौंपा मांग पत्र

punjabkesari.in Tuesday, Jul 17, 2018 - 04:30 PM (IST)

बठिंडा (सुखविंद्र): पीड़ित महिला ने एस.एस.पी. को मांग पत्र सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है। प्रैस क्लब में जानकारी देते हुए पीड़ित महिला जसप्रीत कौर निवासी कल्याण मलका ने बताया कि उनका गांव में एक व्यक्ति के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि गत दिन उसका लड़का हरदीप सिंह अपने खेतों में गया था।

इसी दौरान उक्त आरोपी भी अपने साथियों सहित वहां पहुंच गया। इसके बाद उक्त आरोपियों ने उसके लड़के की मारपीट की और बंदूक से जान से मारने की कोशिश की। बाद में आरोपियों ने उसके लड़के के खिलाफ ही मारपीट करने का झूठा मामला दर्ज करवा दिया। उन्होंने कहा कि उसका लड़का निर्दोष है और उक्त व्यक्तियों द्वारा जान-बूझ कर उनके लड़के को फंसाया जा रहा है। उन्होंने एस.एस.पी. से मांग की कि उक्त मामले की उच्च स्तरीय जांच करवा कर उसके लड़के के खिलाफ दर्ज किया गया झूठा मामला रद्द किया जाए। 

Punjab Kesari