किसान ने जहरीली वस्तु निगलकर की आत्महत्या

punjabkesari.in Thursday, Aug 22, 2019 - 07:24 PM (IST)

तलवंडी साबो(मुनीश)- गांव नत्त में किसान कुलवीर ने कर्ज के बोझ के चलते अपने खेत में जहरीली वस्तु निगलकर जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी अनुसार मृतक किसान कुलवीर सिंह के पास अढ़ाई एकड़ जमीन थी जिससे अपने घर का गुजारा बड़ी मुश्किल से चलाता था। पिछले समय दौरान फसल न होने कारण किसान पर करीब 18 लाख का कर्ज था। जिसमें बैंक, सोसायटी के अलावा आढ़तियों का भी कर्ज शमिल था। जिस कारण वह परेशान रहता था। आज किसान ने खेत में जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या कर ली।

ऊधर, भाकियू लक्खोवाल के प्रांत सचिव जरनल रामकरन सिंह ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने चुनाव से पहले किसानों का सारा कर्जा माफ करने का वायदा कि या था पर अब किसानों का कर्जा माफ नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि भले किसान के पास अढ़ाई एकड़ जमीन होने के बावजूद भी पंजाब सरकार की कर्जा माफी स्कीम लिस्ट में किसान का नाम शामिल नहीं किया गया। किसान नेताओं ने मृतक किसान का सारा कर्जा माफ करने की मांग की। मृतक अपने पीछे पत्नी, बेटा व बेटी छोड़ गया है। तलवंडी साबो पुलिस ने मृतक किसान का शहीद बाबा दीप सिंह सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News