किसानों ने डीजल-पैट्रोल की कीमतों के खिलाफ संघर्ष का किया ऐलान

punjabkesari.in Thursday, Dec 13, 2018 - 05:31 PM (IST)

बठिंडा: अन्य पड़ोसी राज्यों के मुकाबले पंजाब में  पैट्रोल-डीजल की कीमतें अधिक होने के कारण किसानों व आम लोगों पर इनका भारी बोझ पड़ रहा है। तेल की कीमतों को पड़ोसी रा’यों के बराबर करवाने के लिए भाकियू लक्खोवाल की ओर से संघर्ष का ऐलान किया गया है, जिसके तहत 17 दिसम्बर को पंजाबभर में सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नर दफ्तरों के समक्ष धरने देकर रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। 

उक्त जानकारी किसानों की एक बैठक के दौरान प्रांतीय मुख्य सकत्तर जनरल रामकरन सिंह रामा ने दी। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने अभी तक तेल की कीमतों से वैट कम नहीं किया है जिस कारण हर नागरिक पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। खेतीबाड़ी कार्यों के लिए किसानों को बड़ी मात्रा में डीजल की जरूरत पड़ती है। अधिक कीमतों के कारण किसानों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जिला अध्यक्ष दारा सिंह माइसरखाना ने बताया कि उक्त संघर्ष को कामयाब करने के लिए किसानों को लामबंद किया जा रहा है। 

इस अवसर पर जिला महासचिव सरूप सिंह सिद्धू, मेजर सिंह चक्क बख्तू, सुखदेव सिंह गंगा, मलकीत सिंह संदोहा, हरदेव सिंह माइसरखाना, गुरमीत सिंह गुरुसर, जगसीर सिंह बरकंदी, बलतेज सिंह कोठे नाथेआणा, इकत्तर सिंह, जसविंद्र सिंह, बलदेव सिंह, गुरतेज सिंह, गुरतेज सिंह, सेवक सिंह, करतार सिंह, बलवीर सिंह, लखवीर सिंह, शविंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। 

Vatika