किसानों की मांगों को लेकर चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान

punjabkesari.in Friday, Dec 14, 2018 - 10:15 AM (IST)

बठिंडा: भाकियू एकता (सिद्धूपुर) की एक बैठक सीनियर उपाध्यक्ष काका सिंह कोटड़ा की अध्यक्षता में हुई जिसमें किसानों की मांगों को लेकर चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया गया। 

इस अवसर पर रेशम सिंह यात्री व बलदेव सिंह संदोहा ने बताया कि यूनियन की ओर से डा. स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करवाने, किसानों के कर्ज को समाप्त करवाने, बेसहारा पशुओं का प्रबंध करवाने व अन्य मांगों को लेकर चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। इस संबंध में ग्रामीण इलाकों में बैठकें, रैलियां, कांफ्रैंस तथा झंडा मार्च किए जाएंगे और किसानों को लामबंद किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय किसान महासंघ की ओर से दिल्ली में 16-17 दिसम्बर को रखी गई देशव्यापी बैठक में अगले संघर्ष की रणनीति तय की जाएगी। इस मौके पर बोहड़ सिंह फरीदकोट, निर्मल सिंह मुक्तसर साहिब, मग्घर सिंह फिरोजपुर, दर्शन सिंह खेमूआणा, रणजीत सिंह जीदा, कुलवंत सिंह आदि उपस्थित थे। 

Vatika