कर्ज से परेशान किसान ने दी जान

punjabkesari.in Sunday, May 20, 2018 - 04:07 PM (IST)

मानसाः मानसा जिले के गांव माखा चहला के किसान सुखबीर सिंह (37) ने कर्ज से परेशान होकर जहरीली वास्तु निकलकर आत्महत्या कर ली।

 

 उस पर चार लाख का कर्ज था। उसने अपनी 4 एकड़ जमीन में से ढाई एकड़ बेच कर उसने कर्ज उतारने की कोशिश की, मगर सफल नहीं हो पाया। इसीलिए वह अक्सर परेशान रहता था।  इसी कारण उसने  जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली । किसान नेताओं और गांववासियों ने पंजाब सरकार से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद और कर्ज माफ करने की गुहार लगाई है। 

swetha