किसान ने वृक्ष से फंदा लगा कर की खुदकुशी

punjabkesari.in Wednesday, Dec 12, 2018 - 06:36 PM (IST)

मानसा(मनजीत कौर): बीती रात गांव दलेल वाला के एक नौजवान किसान ने वृक्ष से फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली है। मृतक व्यक्ति शादीशुदा था और वह अपने पीछे बच्चे, परिवार छोड़ गया है। बोहा पुलिस ने इस पर 174 की कार्रवाई करके लाश वारिसों के हवाले कर दी है।

जानकारी अनुसार गांव दलेलवाला का किसान सुखबीर सिंह पुत्र दरबारा सिंह गुरदे की बीमारी से कुछ समय से परेशान था। इसके अलावा उसके सिर करीब डेढ़ लाख रूपए का कर्ज भी था। उसके बड़ेभाई जगपाल सिंह ने बताया कि इसको लेकर सुखबीर अकसर परेशान रहता था। उन्होंने बताया कि बीती रात सुखबीर ने गांव वाली नहर के पास से वृक्ष से फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली है। थाना बोहा के एएसआई गमदूर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अपनी कार्रवाई के बाद लाश वारिसों हवाले कर दी है।

Vaneet