कबड्डी खिलाड़ी के घर में घुसकर की फायरिंग

punjabkesari.in Wednesday, Dec 05, 2018 - 02:21 PM (IST)

बठिंडा (विजय): पुरानी रंजिश के चलते पुलिस को वांछित आरोपी ने अपनी बहन व 4 अन्य लोगों के साथ मिलकर सोमवार रात 2 बजे पड़ोसी के घर में घुसकर फायरिंग की, जिससे 2 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 

जानकारी के अनुसार नामी कबड्डी खिलाड़ी (25) हरदीप सिंह निवासी कराड़ वाला अपने दोस्त जमन सिंह के साथ रहता था और मैच के दौरान दोनों इकट्ठे रहते थे। एक समय ऐसा आया जब मामूली सी तकरार के बाद दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। कबड्डी खिलाड़ी हरदीप का घर जमन सिंह के घर के साथ ही है। यहां तक की उनके खेत भी साथ-साथ हैं। जमन सिंह ने कबड्डी खिलाड़ी के घर में घुसकर मारपीट की थी जिसके विरुद्ध थाने में मामला भी दर्ज करवाया गया। दर्ज मामले से परेशान होकर आरोपी जमन सिंह ने अपने पिता की हत्या कर दी व आरोप कबड्डी खिलाड़ी व उसके परिवार पर लगा दिया। 

पुलिस जांच अधिकारी मनजिंद्र सिंह ने बताया कि 31 दिसम्बर 2017 को महेंद्र सिंह की हत्या हो गई थी। आरोप हरदीप सिंह, उसके पिता सुखदेव सिंह सहित उनके दोस्त कुलदीप सिंह, जोकि कबड्डी खिलाड़ी हंै, पर लगाया था लेकिन जांच के बाद साफ हो गया कि हत्या जमन सिंह ने ही अपने विरोधियों को फंसाने के लिए की थी। इस मामले में उसकी बहन सर्वजीत कौर पत्नी हरजिद्र सिंह निवासी भलाईआना भी शामिल थी, उस पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगा। पुलिस ने जमन सिंह व अन्य पर मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपी फरार हैं। लेकिन सोमवार रात उसने अपने 4 अन्य अज्ञात साथियों व बहन से मिलकर पड़ोसी के घर घुसकर अवैध हथियारों से फायरिंग की। 

Vatika