हरजिंद्र सिंह ने 10,400 फुट ऊंची पहाड़ी पर फहराया तिरंगा

punjabkesari.in Thursday, Dec 13, 2018 - 04:43 PM (IST)

बठिंडा(विजय): बाबा फरीद ग्रुप आफ इंस्टीच्यूट के विद्यार्थी अकादमिक, सभ्याचारक क्षेत्रों में बढिय़ा प्रदर्शन करने के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी उपलब्धियां प्राप्त कर रहे हैं। बाबा फरीद कालेज आफ एजुकेशन के एन.एस.एस. वालंटीयर हरजिंद्र सिंह ने 10,400 फुट ऊंची बर्फीली पहाड़ी चोटी पर संस्था का मान बढ़ाया है।

हौसले वाली खेलों (एडवैंचर गेम्ज) के लिए हमेशा उत्साहित रहने वाले बी.एड. (बैच 2018-20) के इस विद्यार्थी हरजिंद्र सिंह ने जहां इससे पहले 12000 फुट ऊंचे चंद्रखणी पास पर फतेह हासिल की थी, वहीं मनाली में केंद्रीय खेल व युवा मंत्रालय द्वारा आयोजित एन.एस.एस. राष्ट्रीय एडवैंचर कैंप दौरा पतालसू चोटी के निकट स्थित 10,400 फुट ऊंची बर्फीली चोटी पर तिरंगा फहराया।

इस कैंप दौरान विभिन्न तरह की ट्रैकिंग करते इस विद्यार्थी ने अपने हौंसले व समर्पित भाव से बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। बाबा फरीद ग्रुप आफ इंस्टीच्यूट के चेयरमैन डा. गुरमीत सिंह धालीवाल ने विद्यार्थी हरजिंद्र सिंह को बधाई दी।

Vatika