कर्ज उठाकर लिए मकान का सौदा कर 19 लाख ठगे

punjabkesari.in Tuesday, May 22, 2018 - 01:14 PM (IST)

बठिंडा(विजय): अपना घर खरीदने के चक्कर में सुरजीत सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी बसंत बिहार ने 19 लाख गंवाए, जबकि जिस मकान का सौदा किया उस पर 11 लाख का कर्ज था।थाना सिविल लाइन में सुरजीत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि गुरदीप सिंह पुत्र बूटा सिंह निवासी साहिबजादा अजीत नगर व शमशेर सिंह पुत्र राम सिंह निवासी जीवन सिंह वाला ने मिलकर उन्हें नॉर्थ अस्टेट में 143 गज का मकान बेचा।

यह सौदा 15 सितम्बर 2016 को हुआ था जबकि रजिस्ट्री 31 दिसम्बर 2016 को होनी थी। उक्त मकान उसने 26 लाख में खरीदा जबकि 19 लाख रुपए पहले देकर कब्जा भी ले लिया। तय समय पर रजिस्ट्री न होने पर इसकी समयसीमा 31 मार्च 2017 तक बढ़ाई गई लेकिन उस दौरान भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। शिकायतकत्र्ता ने पुलिस को बताया कि यह मकान गुरदीप सिंह के नाम था, जबकि शमशेर सिंह ने रजिस्ट्री करवाने की जिम्मेदारी लेकर उनसे 19 लाख रुपए ले लिए।

दोनों ने मिलीभगत कर उसे ठग लिया, क्योंकि मकान पर पहले ही 11 लाख का कर्ज था जो वह चुका नहीं पाए थे। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों पर ठगी का मामला दर्ज किया और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News