ठेका दिलाने का झांसा देकर मारी 5 लाख की ठगी

punjabkesari.in Saturday, Jul 21, 2018 - 08:29 AM (IST)

बठिंडा (स.ह.): सिविल लाइन पुलिस ने छावनी में ठेका दिलाने का झांसा देकर 5 लाख की ठगी मारने वाले पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 

जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार निवासी बठिंडा ने ई.ओ. विंग के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि प्रताप सिंह व उसकी पत्नी पूनम कौर ने उसके साथ 5 लाख की ठगी मारी है। उक्त आरोपियों ने उसको 5 लाख में छावनी में ठेका दिलाने का झांसा दिया था। इसके बाद उसने उनकी बातों में आकर उनको उक्त रकम दे दी। इसके बाद न तो आरोपियों ने उसे छावनी में ठेका दिलाया और न ही पैसे वापस किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

swetha