कनाडा भेजने के नाम पर 27 लाख की ठगी, केस दर्ज

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 06:09 PM (IST)

बठिंडा (विजय): कनाडा भेजने के नाम पर व्यक्ति से 27 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में थाना भगता भाईका पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। जगदीप सिंह निवासी कोठा गुरु ने थाना भगता भाईका पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई।

उसने बताया कि तनवीर कौर, जसदीप सिंह व किरनदीप कौर निवासी मल्लका जिला मोगा ने उसे विदेश भेजने का झांसा दिया व उससे समय-समय पर 27 लाख रुपए ऐंठ लिए, लेकिन आरेापियों ने उसे निर्धारित समय पर कनाडा नहीं भेजा। ऐसा करके आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया व अगली कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News