नशे की ओवरडोज से लड़की की हालत बिगड़ी

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2019 - 12:21 PM (IST)

बठिंडा (विजय): सरकार के लाख यत्न करने के बावजूद भी नशे का सिलसिला बंद होने का नाम नहीं ले रहा जबकि इसकी चपेट में नौजवान फंसते ही जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला दीप नगर की रहने वाली 21 वर्षीय लड़की ज्योति का सामने आया, जिसकी नशे की ओवरडोज से हालत गंभीर बनी हुई है।

उक्त लड़की ने बताया कि वह पिछले 6-7 साल से नशे का सेवन कर रही है, जो बाबा दीप सिंह नगर की रहने वाली है। ऊधम सिंह नगर में रहने वाली उसकी एक सहेली उसे नशा सप्लाई करती है। दीप सिंह नगर स्थित वह एक किराए के मकान में रह रही थी। किराए न देने पर मकान मालिक ने उसे बाहर निकाल दिया, जिसके चलते उसने नशे का ज्यादा सेवन कर लिया और हालत बिगडऩे लगी।

नशे के कारण उसे बेहोशी छाने लगी और वह सड़क किनारे गिर गई, जिसकी सूचना सहारा जन सेवा को दी जिन्होंने तुरंत एम्बुलैंस द्वारा उक्त लड़की को बचाने के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। डाक्टरों अनुसार लड़की की हालत गंभीर है लेकिन उसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News