लोकसभा चुनाव में एस.सी. विंग करेगा अहम रोल अदा : रणीके

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2019 - 11:07 AM (IST)

मानसा (जस्सल): लोकसभा चुनाव दौरान शिरोमणि अकाली दल एस.सी. विंग अपना अहम रोल अदा करेगा, क्योंकि पार्टी के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने एस.सी. वर्ग को हमेशा ही सरकार में प्रतिनिधित्व दिया है।  अनेक सहूलतें देकर एस.सी. वर्ग को समय का साथी बनाया। 

इन शब्दों का प्रगटावा शिरोमणि अकाली दल एस.सी. विंग के राष्ट्रीय प्रधान और पूर्व मंत्री गुलजार सिंह रणीके ने स्थानीय विश्वकर्मा भवन में जत्थेबंदी के जुड़े हुए इकट्ठ को संबोधित करते हुए किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार दौरान गरीब वर्ग के बच्चों को  वजीफे और लड़कियों को मुफ्त पढ़ाई और सिलाई सैंटरों में मुफ्त शिक्षा दी गई।  

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने गठबंधन सरकार की तरफ से दी जा रही सहूलतें बंद कर दी हैं। इतना ही नहीं दलितों परअत्याचार के समाचार  हैं। इस मौके पर पूर्व संसदीय सचिव जगदीप सिंह नकई, अकाली दल के जिला देहाती प्रधान गुरमेल सिंह फफड़े, जिला शहरी प्रधान प्रेम कुमार अरोड़ा, एस.सी. विंग मालवा जोन के प्रधान बलजिन्दरपाल सिंह हैप्पी, जिला प्रधान रंगी खारा आदि मौजूद थे। 

Vatika