राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी बेटियों ने मांगा 30 लाख मुआवजा

punjabkesari.in Thursday, Jul 12, 2018 - 12:23 PM (IST)

बठिंडा/चंडीगढ़ (बृजेन्द्र): बिजनेसमैन को सांड के टक्कर मारे जाने के मामले में 30 लाख रुपए की मुआवजे की मांग पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब के लोकल बॉडीज डिपार्टमैंट व नगर निगम, बठिंडा के कमिश्नर को 18 अगस्त के लिए नोटिस जारी किया है।

घटना के चलते बिजनेसमैन 14 सितम्बर से कोमा में हैं। उसकी पत्नी सुखविंद्र की याचिका पर नोटिस जारी हुआ है। 40 वर्षीय बिजनैसमैन रमेश कुमार शिकार हुए थे। बठिंडा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद लोकल ट्रामा सैंटर ले जाया गया। यहां 3 सप्ताह तक भर्ती रहे और उसके बाद से अभी तक कोमा में हैं। वह बठिंडा में स्टेशनरी शॉप चलाते थे। दोनों बेटियां हॉकी प्लेयर हैं व राष्ट्रीय स्तर की खेलों में भाग ले चुकी हैं। याचिका में परिवार ने पैसे की किल्लत बताई है। पंजाब नगर निगम एक्ट के प्रावधानों के तहत नगर निगमों की जिम्मेदारी है कि आवारा पशुओं का समाधान करे। एम.सी. बठिंडा सेवाओं की पालना में नाकाम रहा। याची ने केस की परिस्थतियों का हवाला देते हुए मुआवजे की मांग की है।

Vatika