किसानों ने प्राथमिक कृषि विकास बैंक मानसा के समक्ष दिया धरना

punjabkesari.in Thursday, Jul 12, 2018 - 10:44 AM (IST)

मानसा (मित्तल): भारतीय किसान यूनियन (कादियां) की तरफ से जिला प्रधान जरनैल सिंह सतीके के नेतृत्व में कब्जे बदले गांव मूसा के किसान को गिरफ्तार करने के विरोध में प्राथमिक कृषि विकास बैंक मानसा आगे रोष धरना दिया गया और प्रधानमंत्री की आज की मलोट में फेरी का विरोध करते किसानों ने काली पट्टियां बांधकर ‘मोदी वापस जाओ’ के नारे लगाए और केंद्र सरकार की अर्थी भी जलाई। 

इस मौके किसानों को संबोधित करते प्रांतीय प्रचार सचिव कुलदीप सिंह चक्क भाईके व जिला सचिव जनरल हरदेव सिंह कोटधरमू ने कहा कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की तरफ से विधानसभा चुनाव समय किसानों के साथ वायदा किया गया था कि कर्जे के बदले किसी भी किसान को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा परन्तु अब अपने वायदे से उलट ऋणी किसानों को जेलों में बंद करना शुरू कर दिया है। किसान नेताओं ने पुरजोर मांग की कि किसानों को जेलों अंदर भेजने की बजाय वायदे मुताबिक समूचा कर्ज माफ किया जाए। 

सूत्रों अनुसार पता चला है कि इस समय इस धरने दौरान गिरफ्तार किसान सुखदेव सिंह को रिहा कर दिया गया। इस मौके गुरतेज सिंह नंदगढ़, गुरनाम सिंह भीखी, दारा सिंह अचानक, महेन्द्र सिंह दलेल सिंह वाला, शिंगारा सिंह दोदड़ा, बाबू सिंह धींगड़, जगजीत सिंह ख्याला, प्रिथी सिंह ढैपई, नाजर सिंह ख्याला, त्रिलोक सिंह दोदड़ा, अजैब सिंह, बलविन्द्र सिंह, गुलजार सिंह, गुरिन्द्र सिंह व गुरमीत सिंह चक्क भाईके आदि ने भी अपने विचार रखे। 

Punjab Kesari