जड़ से खत्म कर दिया गया है गुंडा टैक्स: खुशबाज सिंह जटाना

punjabkesari.in Tuesday, Jan 15, 2019 - 03:49 PM (IST)

बठिंडा (विजय): हलका तलवंडी साबो से कांग्रेस की टिकट पर लड़ चुके विधान सभा चुनाव व जिला कांग्रेस देहाती के अध्यक्ष खुशबाज सिंह जटाना ने गुंडा टैक्स के बारे में चर्चा की। उन्होंने माना कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की जो वकालत की गई है, उस पर वह वचनबद्ध हैं और वह अपने क्षेत्र में महिलाओं को आगे लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 2 बार लोक सभा में चुनाव जीत चुकी हरसिमरत कौर बादल की चुनौती को स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि अब उसे किसी भी कीमत पर जीतने नहीं देंगे, जो भी प्रत्याशी आएगा कांग्रेस जोर लगाकर उसकी जीत राहुल गांधी की झोली में डालेगी। 

 

खुशबाज सिंह जटाना से किए गए सवाल-जवाब 

प्रश्न: आप को राहुल गांधी ने जिले की जिम्मेदारी सौंपी उसे कैसे निभाएंगे?
उत्तर: पूरी तनदेही से इस जिम्मेदारी को निभाएंगे तथा दिन दोगुनी रात चौगुनी मेहनत कर 2019 के लोक सभा चुनाव के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। इस बार बङ्क्षठडा लोक सभा हलके से जीत का श्रेय केवल कांग्रेस को जाएगा। कार्यकत्र्ताओं में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होने देंगे। 

प्रश्न: आपसे ऊंचे कद के कांग्रेस कार्यकत्र्ता होने के बावजूद आपको जिम्मेदारी क्यों दी?
उत्तर:
वह पार्टी व राहुल गांधी के अभारी हैं। वह लोक सभा हलका बङ्क्षठडा के युवा कांग्रेस के प्रभारी रहे हैं, अभी भी युवा कांग्रेस के साथ जुड़े हुए हैं। कांग्रेस पार्टी कद की नहीं बल्कि कार्यकत्र्ताओं की पहचान अधिक करती है। इसलिए पार्टी ने उन्हें सक्षम समझा और उक्त जिम्मेदारी सौंपी। 

प्रश्न: जिले के विकास के लिए क्या करेंगे?
उत्तर:
विकास करना सांसद, विधायक या मंत्री का अधिकार क्षेत्र है, वह तो केवल कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की कोशिश करेंगे। हां अगर गांव वासियों की विकास संबंधी कोई समस्या होगी तो उसे मंत्री या मुख्य मंत्री के पास रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

प्रश्न: पार्टी को मजबूत करने के लिए क्या करेंगे?
उत्तर:
मैं पहले भी कह चुका हंू कि तनदेही से जोर लगाऊंगा और पार्टी का ग्राफ ऊपर ले जाने की कोशिश करूंगा। किसी से भेदभाव नहीं होगा हर वर्ग को साथ में जोड़ा जाएगा। 

प्रश्न: आप के क्षेत्र में लगी रिफाइनरी में गुंडा टैक्स का बोलबाला रहा, क्या यह सच है?
उत्तर:
यह सत्य है कि पिछले 10 वर्ष से गुंडा टैक्स जोंक की तरह रिफाइनरी को चिंबड़ा हुआ था और पूरे 10 वर्ष उसका बोलबाला रहा। पिछले एक वर्ष से अब वहां से किसी भी किस्म का गुंडा टैक्स नहीं लिया जा रहा लेकिन गुंडा टैक्स की जड़ें गहराई तक पहुंची हुई थीं जिसे खत्म करने में समय तो जरूर लगा लेकिन अब वह जड़ से खत्म कर दिया गया है। आपने देखा होगा कि गुंडा टैक्स की पहले सुर्खियां बनती थीं लेकिन अब वहां बिल्कुल शांति है। 

प्रश्न: आप ने अपने विरोधियों पर मामले भी दर्ज करवाए, क्या यह सच है?
उत्तर: बिल्कुल गलत, खुशबाज सिंह जटाना ने दलगत राजनीति नहीं की और न ही कभी द्वेश की भावना रखी। एक भी व्यक्ति साबित कर दे कि उन्होंने उस पर कोई झूठा मामला दर्ज करवाया है तो जो सजा आप कहेंगे उसके लिए तैयार हूं।

प्रश्न: आपके क्षेत्र तलवंडी साबो से ‘आप’ पार्टी की बलजिंद्र कौर का आधार कैसे खत्म कर पाएंगे?
उत्तर:
2017 के विधान सभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की हवा थी, जिसके चलते बलजिंद्र कौर विधायक चुनी गई। पूरे मालवा में ‘आप’ पार्टी को 15-16 सीटें मिली हैं लेकिन अब उनका आधार खत्म हो चुका है। पिछले जिला परिषद चुनावों में केवल & सीटों पर ही ‘आप’ प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था और सब की जमानत जब्त हुई। पंचायती चुनावों में ‘आप’ को प्रत्याशी ही नहीं मिले, ऐसे में उनका आधार खत्म हो चुका है। हलका तलवंडी में 59 गांव हैं, जिनमें 57 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है, केवल 2 आजाद विजय हुए। जबकि आम आदमी पार्टी का एक भी सरपंच नहीं बना। 

प्रश्न: आप अपनी टीम में प्रतिनिधिता किस आधार पर देंगे?
उत्तर: सभी वर्गों की प्रतिनिधिता पर कोई प्रश्न चिन्ह नहीं, सबको बराबर का हक मिलेगा। यहां तक कि महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के निर्देश अनुसार दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आगे लाना भी उनकी प्राथमिकता होगी। जो कार्यकत्र्ता पार्टी के लिए बेहतर काम करेंगे, उन्हें कांग्रेस की पहली कतार में ही खड़ा किया जाएगा। 

प्रश्न: आप अगला चुनाव लड़ेंगे?
उत्तर:
हां 100 प्रतिशत हलका तलवंडी साबो से ही विधान सभा का चुनाव लडऩे का इ‘छुक हूं और चैलेंज के साथ यह चुनाव लड़ा जाएगा। बेशक 2017 का विधान सभा चुनाव राजनीति की सीढ़ी की पहली पौड़ी थी लेकिन वह फिसल गए अब यह गलती नहीं होगी। 

Vatika