मजदूर कुएं में गिरा, मौत

punjabkesari.in Tuesday, Jan 08, 2019 - 10:39 AM (IST)

गोनियाना(स.ह.): नजदीकी गांव हररायपुर में एक मजदूर की कुएं में गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मजदूर कुलदीप सिंह (21) पुत्र शिंदर सिंह निवासी आकलिया कलां सुबह गांव हररायपुर में सुखदेव राम के घर पर मजदूरी करने के लिए आया हुआ था। दोपहर के समय वह उनके घर के नजदीक पड़ी खाली जगह पर पेशाब करने के लिए चला गया। 

इसी दौरान वह वहां स्थित एक कुएं में गिर गया। काफी समय तक जब कुलदीप वापस नहीं आया तो सुखदेव राम के परिजनों ने उसे ढूंढने की कोशिश की। परिजनों ने कुएं के नजदीक जाकर देखा तो उसमें कुलदीप सिंह गिरा हुआ था। लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में उसे कुएं से बाहर निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस अगली कार्रवाई कर रही है। 

swetha