कत्ल के मामले में पुलिस ने 3 व्यक्ति किए गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Nov 08, 2019 - 06:23 PM (IST)

मानसा (जस्सल): जिला पुलिस द्वारा गांव बुर्ज ढिल्लवां के एक व्यक्ति के कत्ल के मामले में 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस मुखी डा. नरिन्दर भार्गव ने बताया कि गांव बुर्ज ढिल्लवां में सुभाष चंद पुत्र खजानची दास निवासी बुर्ज ढिल्लवां के हुए कत्ल संबंधी थाना जोगा पुलिस ने गुरप्रीत सिंह पुत्र सुदागर सिंह, लवप्रीत कुमार पुत्र संजीव कुमार और संजीव कुमार पुत्र गोपी राम वासियान बुर्ज ढिल्लवां को गिरफ्तार करके कत्ल दौरान इस्तेमाल की गई आलाजरब लाठी भी बरामद की गई है।

जिला पुलिस मुखी ने बताया कि सोमन देवी पत्नी सुभाष चंद निवासी बुर्ज ढिल्लवां ने थाना जोगा पुलिस के पास बयान लिखाया कि उसके पती सुभाष चंद, उसके जेठ संजीव कुमार और उसके ननदोई ईश्वर चंद की गांव में किराने की अलग अलग दुकानें हैं। उसके जेठ संजीव कुमार की दुकान गुरप्रीत सिंह के मकान में है। मुदैला के ननदोई ईश्वर चंद और उसके जेठ संजीव कुमार की दुकानदारी के ग्राहकों पीछे अनबन रहती थी और आज भी संजीव कुमार के लडके ने उसके ननदोई के लडके को फोन पर गालियां दी थी कि आपने शराबी आदमी को उन की दुकान पर भेज दिया है। 

उसके ननदोई ने लडाई के डर से उसके पती सुभाष चंद को मौके पर बुलाया था, जहां दोनों धिरें आपस में लड रही थी। सुभाष चंद के पहुंचते ही गुरप्रीत सिंह ने अपने घर से लाठी उठा कर सुभाष चंद के सिर में मारी, जिस करके उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके पती को लवप्रीत कुमार, संजीव कुमार और गुरप्रीत सिंह ने कत्ल किया है। सोमन देवी के बयान पर पुलिस ने उक्त व्यक्तियों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश करने उपरांत उन का एक दिना पुलिस रिमांड ले लिया है।

Mohit