DC मानसा का फर्जी फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाऊंट बनाने वाला नाबालिग गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Feb 10, 2019 - 11:07 AM (IST)

मानसा (जस्सल):  मानसा पुलिस को उस समय पर बड़ी सफलता मिली जब डिप्टी कमिश्नर मानसा का फेक फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाऊंट बनाने वाले बरेटा के एक नाबालिग लड़के को तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

जिला पुलिस प्रमुख मनधीर सिंह ने बताया कि दोषी तकरीबन साढ़े 17 साल की उम्र का एक नाबालिग लड़का है। डी.एस.पी. सिमरनजीत सिंह लंग ने बताया कि जांच दौरान दोषी से बरामद किए मोबाइल फोन कम्प्यूटर साइबर सैल के हवाले किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है और अन्य गिरफ्तारियां होने की संभावना भी है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

इस दौरान रेंज साइबर सैल बङ्क्षठडा से सब-इंस्पैक्टर रमनदीप सिंह ने बताया कि फर्जी खाता बनाने वाले लड़के को ढूंढने के लिए कुछ समय लगा और शिकायत मिलने के तकरीबन 15 दिनों के अंतराल में ही दोषी की तलाश कर ली गई। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से ई-मेल  द्वारा फेसबुक्क के साथ संबंध कायम किया गया और आई.ए.एस. अफसर (डिप्टी कमिश्नर मानसा) के फर्जी खातों की जानकारी फेसबुक्क ने मानसा पुलिस को मुहैया करवाई। इस उपरांत उनके द्वारा सारा विवरण बता कर दोषी को ढूंढने में मदद की गई।

असली मास्टरमाइंड को जल्द ही किया जाएगा काबू 
पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि आई.पी.सी. की धारा 417,419,420 और तकनीकी सूचना एक्ट 66-डी और 66-सी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर सैल द्वारा की गई जांच और नाबालिग लड़के की गिरफ्तारी पर संतुष्टि जाहिर करते डिप्टी कमिश्नर मानसा अपनीत रियात ने कहा कि यह केस अभी भी जांच के घेरे में है। जिला पुलिस प्रमुख मनधीर सिंह अनुसार यह फर्जी खाते बनाने पीछे असली मास्टरमाइंड कोई और है जिसको जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा। 

swetha