गांव अकलिया में नौजवान का बेरहमी से कत्ल

punjabkesari.in Saturday, Jun 15, 2019 - 09:05 AM (IST)

मानसा(जस्सल): एक नौजवान का बेरहमी से कत्ल किए जाने का समाचार है। थाना जोगा के मुखी जरनैल सिंह ने बताया कि मेजर सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी अकलिया ने बताया कि उसके पुत्र लखविन्दर सिंह उर्फ भिन्दा (28) का गांव के बादल सिंह पुत्र दर्शन सिंह, दर्शन सिंह पुत्र गुरदेव सिंह और जग्गा सिंह पुत्र जोरा सिंह के साथ पिछले समय पंचायत की जमीन कारण झगड़ा हो गया था, जिसकी रंजिश में रात तेज हथियारों के साथ इन व्यक्तियों ने लखविन्दर का कत्ल कर दिया। मेजर सिंह के बयानों पर मामला दर्ज करलिया है और पोस्टमार्टम कर लाश वारिसों के हवाले कर दी है। 

उधर, लोगों में यह बात भी चर्चा का विषय बनी हुई है कि लखविन्दर का कत्ल प्रेम संबंधों के चलते किया गया है। बताया जा रहा है कि लखविन्दर  गुरुवार की रात तकरीबन 9 बजे अपनी प्रेमिका को मिलने उसके घर गया था, जिसका पता चलने पर पारिवारिक मैंबरों बादल सिंह, दर्शन सिंह और जग्गा सिंह आदि ने तेज हथियारों के साथ लखविन्दर  का बेरहमी से कत्ल कर दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News