बठिंडाः तेजधार हथियारों से हत्या कर घर के बाहर फेंका शव

punjabkesari.in Friday, Sep 14, 2018 - 02:48 PM (IST)

बठिंडा (बलविन्दर): बठिंडा के गांव चक्क फतेह सिंह वाला में गत रात अज्ञात लोगों द्वारा एक व्यक्ति की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गर्इ। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 

जानकारी के अनुसार मृतक हाकम सिंह (56) निवासी गांव चक्क फतेह सिंह वाला में खेत मजदूर था। गत रात अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से उसकी हत्या कर दी । बताया जाता है कि हत्या के बाद आरोपी हाकम सिंह के शव को घर के बाहर फेंक गए। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर  अगली कार्रवार्इ शुरू कर दी है। 

Vatika