2 नौजवानों ने किया शराब ठेके  के कारिन्दे का कत्ल

punjabkesari.in Monday, Apr 08, 2019 - 11:22 AM (IST)

मानसा(मित्तल): मानसा जिले के गांव अकलिया में शराब के ठेके का कामकाज देख रहे गांव अकलिया के नौजवान कर्मजीत सिंह घोगा (42) का दो नौजवानों द्वारा तेज हथियार से कत्ल कर देने का समाचार है। 

जानकारी के अनुसार कारिन्दे कर्मजीत सिंह घोगा का गांव के नौजवान गुरलाल सिंह उर्फ लाली और बिक्रमजीत सिंह के साथ शराब उधार लेने को लेकर लड़ाई-झगड़ा हो गया, परन्तु गुरलाल सिंह और बिक्रमजीत सिंह ने कारिन्दे कर्मजीत सिंह पर तेज हथियार से हमला कर दिया, जिससे कारिन्दे की मौके पर मौत हो गई। पुलिस पार्टी समेत  घटनास्थल  पर पहुंचे थाना मुखी जरनैल सिंह  ने जानकारी देते बताया कि कर्मजीत सिंह घोगा पुत्र रौला सिंह निवासी अकलिया पक्खो रोड पर शराब के ठेके पर बतौर कारिन्दे का  काम देख रहा था। 

बीती रात ठेके पर पहुंचे नौजवान गुरलाल सिंह लाली पुत्र बाबू सिंह निवासी अकलिया और बिक्रमजीत सिंह सोनी पुत्र बंता सिंह निवासी भाईरूपा हाल आवाद अकलिया ने कारिन्दे कर्मजीत सिंह से उधार शराब की मांग की, परन्तु कारिन्दे ने शराब उधार देने से मना कर दिया, जिसको लेकर दोनों ने कारिन्दे से लड़ाई झगड़ा करना शुरू कर दिया। झगड़ा इतना बढ़ा कि गुरलाल सिंह और बिक्रमजीत सिंह ने कर्मजीत सिंह के सिर पर तेज हथियार के साथ हमला कर दिया, जिससे कर्मजीत सिंह की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के पुत्र चरन सिंह के बयानों  पर दोषियों के खिलाफमामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम करने के बाद वारिसों हवाले कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Vatika