घर में घुसकर तेजधार हथियारों से किया युवक का कत्ल

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2019 - 01:41 PM (IST)

भुच्चो मंडी (नागपाल): गांव भुच्चो कलां में 4-5 युवकों ने घर में घुसकर तेजधार हथियारों से एक युवक का कत्ल कर दिया। जानकारी के अनुसार गत रात 11 बजे के करीब गांव भुच्चो कलां के 27 वर्षीय मनदीप सिंह के घर 4-5 युवकों ने घुसकर तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया।

थाना कैंट के एस.एच.ओ. परमिंद्रजीत कौर ने बताया कि मनदीप सिंह के पड़ोस में रहने वाला युवक गुरदीप सिंह उर्फ पोपी 4-5 युवकों के साथ रात के समय उनके घर आया और किसी बात को लेकर उनमें झगड़ा हो गया।

उन्होंने मनदीप सिंह को तेजधार हथियारों से जख्मी कर दिया जिसे जख्मी हालत में आदेश अस्पताल में दाखिल करवाया जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। एस.एच.ओ. ने बताया कि मृतक के खिलाफ भी कई थानों में लूटपाट व नशे के मामले दर्ज हैं। मृतक की माता के बयान पर गुरदीप सिंह निवासी भुच्चो कलां व 4 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 
 

Vatika