गांव रामां गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी का कत्ल, एक कातिल गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jun 22, 2019 - 09:22 AM (IST)

रामां मंडी(परमजीत): गांव रामां में स्थित गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी का आज देर रात करीब 7.30 बजे संदिग्ध हालात में बेरहमी से कत्ल होने का समाचार है। कत्ल की सूचना मिलते ही रामां पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल  पहुंचे डी.एस.पी. तलवंडी साबो हरपाल सिंह ने मृतक ग्रंथी के कत्ल की बारीकी के साथ जांच की शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल तलवंडी साबो में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी देते हुए डी.एस.पी. तलवंडी साबो हरपाल सिंह ने बताया कि मृतक ग्रंथी की पहचान जसविंद्र सिंह निवासी हाल आबाद गुरुद्वारा साहिब गांव रामां के तौर पर हुई है, जोकि अपने परिवार के साथ गुरुद्वारा साहिब में रह रहा था। ग्रंथी का गुरुद्वारा के दरबार साहिब हाल में 2 व्यक्तियों ने कत्ल कर दिया है। इस दौरान पुलिस ने एक कातिल को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा कातिल फ रार है। फरार आरोपी की पुलिस खोज कर रही है। इस मौके गुरुद्वारा के सेवादार गुरपाल सिंह ने बताया कि ग्रंथी को मार कर भागने वाले एक व्यक्ति को गांव वासियों ने काबू कर रामां पुलिस के हवाले कर दिया ।

Vatika