चोरी के मामले में भगौड़ा काबू

punjabkesari.in Sunday, Mar 18, 2018 - 12:24 PM (IST)

बठिंडा(परमिंद्र): पी.ओ. स्टाफ ने चोरी के एक पुराने मामले में एक भगौड़े को गिरफ्तार किया है।

 

पी.ओ. स्टाफ के इंचार्ज एस.आई. गुरतेज सिंह ने बताया कि आरोपी गुरलाल सिंह व साथियों के खिलाफ 2012 में थाना सिविल लाइंस में एक पुलिस केस दर्ज हुआ था। उस मामले में आरोपी गुरलाल सिंह निवासी कालियांवाली को पेश न होने के चलते अदालत ने भगौड़ा करार दे दिया। अब पी.ओ. स्टाफ ने कालियांवाली में छापामारी करके उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसे अदालत में पेश किया जाएगा। 

Punjab Kesari