पुलिस के 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, अवैध सामान बरामद

punjabkesari.in Saturday, Dec 16, 2023 - 02:34 PM (IST)

बठिंडा: जिला पुलिस ने विभिन्न जगहों से हैरोइन सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सी.आई.ए.-1 के एस.आई. हरजीवन सिंह ने मतिदास नगर से आरोपियों बजरंगी व आकाशदीप सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 ग्राम हैरोइन बरामद की। आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन्स में केस दर्ज कर लिया गया है।

इसी प्रकार सी.आई.ए.-2 के सहायक थानेदार गुरप्रीत सिंह ने लाल सिंह बस्ती से आरोपी संदीप सिंह को गिरफ्तार करके उससे 15 ग्राम हैरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपी पर थाना कैनाल कालोनी में केस दर्ज कर लिया है।

इधर, थाना कोटफत्ता पुलिस के सहायक थानेदार पुष्पिंद्र सिंह ने कोटभारा से आरोपी करनवीर सिंह को गिरफ्तार कर उससे 15 ग्राम हैरोइन बरामद की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Editor

Neetu Bala