विभिन्न जगहों से नशीले पदार्थ बरामद

punjabkesari.in Tuesday, Jul 17, 2018 - 12:18 PM (IST)

मानसा(मित्तल): पुलिस ने विभिन्न जगहों से नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। 
 

थाना प्रमुख इंस्पैक्टर प्रितपाल सिंह ने बताया कि सहायक थानेदार भुपिन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने गश्त के दौरान गांव टोडरपुर के बस स्टैंड के पास मेजर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी घुम्मण कलां और नीरू रानी पुत्री काका सिंह निवासी मोड़ मंडी को काबू कर उनसे अढ़ाई ग्राम हैरोइन बरामद कर मामला दर्ज किया है। 
 

इसी तरह थाना सिटी-1 मानसा के सहायक थानेदार शमशेर सिंह ने अपनी पुलिस टीम समेत गश्त दौरान विद्या भारतीय स्कूल नजदीक से सन्नी सिंह निवासी मानसा से 5 ग्राम स्मैक, थाना झुनीर के हवलदार कुलदीप सिंह ने अपनी पुलिस टीम समेत गांव माखेवाला निवासी बिन्दर सिंह के घर रेड कर 15 लीटर लाहन बरामद कर मामला दर्ज किया है।

swetha