विवाहिता के परिजनों ने हाईवे जाम कर की नारेबाजी

punjabkesari.in Monday, Dec 03, 2018 - 02:31 PM (IST)

तलवंडी साबो(मुनीश): गांव बहिमण कौर सिंह में विवाहिता द्वारा कथित तौर पर ससुराल परिवार से तंग आकर जहरीली दवा निगलकर खुदकुशी के मामले में नामजद आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार न करने के रोष में परिजनों ने पुलिस प्रशासन खिलाफ नारेबाजी की। 

जानकारी अनुसार गांव सूबाखेड़ा की अमनपाल कौर की शादी डेढ़ वर्ष पहले गांव बहिमण कौर सिंह के पिंदर सिंह के साथ हुई थी। & ब"ाों की मां अमनपाल कौर की गत दिन जहरीली दवा निगलने कारण मौत हो गई थी। मृतका के पिता सुखदेव सिंह के बयानों पर तलवंडी साबो पुलिस ने मृतका के पति पिंदर सिंह, सास ङ्क्षछद्र कौर, चाचा ससुर कुलवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतका के पति पिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। आज सुबह मृतका के मायके गांव सूबाखेड़ा से सैंकड़ों की गिनती में गांव वासियों ने स्थानीय थाना चौक के पास तलवंडी साबो-मौड़ मंडी-रामां मंडी-मानसा रास्ते पर जाम लगाकर तलवंडी साबो पुलिस खिलाफ नारेबाजी की। एकत्र हुए लोगों ने ऐलान किया जब तक मामले में नामजद अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता धरना जारी रहेगा। 

पुलिस ने आरोपियों को बचाने की कोशिश की तो होगा संघर्ष: निर्मल सिंह 
धरने में शामिल हरियाणा लोक हित पार्टी के हलका कालावाली के इंचार्ज निर्मल सिंह मल्लड़ी ने कहा कि अगर पुलिस ने आरोपियों को बचाने की कोशिश की तो सहयोगी संगठनों के सहयोग से संघर्ष को तेज किया जाएगा। 

एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी: ए.एस.आई.
मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. धर्मवीर सिंह ने कहा कि नामजद & में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। खबर लिखे जाने तक थाना तलवंडी साबो के प्रभारी राजेश कुमार व डी.एस.पी. सुरिंद्र कुमार ने प्रदर्शनकारियों से उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 2 दिन का समय मांगा था, जिसे प्रदर्शनकारियों ने खाजिर कर धरना जारी रखने का ऐलान किया। 

Vatika