PRTC कर्मचारियों ने दिया धरना, की नारेबाजी

punjabkesari.in Thursday, May 18, 2023 - 11:16 AM (IST)

बठिंडा : मांगों को लेकर पी.आर.टी.सी. पनबस कंट्रेक्ट वर्कर यूनियन द्वारा जिला सैक्रेटरी कुलदीप सिंह की अगुवाई में डिपो के गेट पर धरना देकर उच्चाधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।

जानकारी देते कुलदीप सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ डिपो के कुछ अधिकारियों द्वारा लंबे समय से कंडक्टरों व ड्राइवरों को जान बूझकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा वह कई बार उक्त अधिकारियों की बदली को लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवा चुके है परन्तु उनके द्वारा भी उसका पुख्ता हल नहीं किया गया।

उन्होंने कहा अधिकारियों की बदली कर ड्रामा किया गया है जबकि उन्हें उक्त डिपो में नहीं बदला गया। उन्होंने मांग की उक्त अधिकारियों की बदलियां की जाए। उन्होंने कहा अगर विभाग द्वारा मांगों का हल नहीं किया तो वह संघर्ष को तेज कर हैड आफिस व चंडीगढ़ डिपो का घेराव करेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash