शहीद जवान के परिवार को पंजाब सरकार ने दिए 10.25 लाख

punjabkesari.in Monday, Jun 18, 2018 - 12:06 PM (IST)

बठिंडा (विजय): 7 जून 2018 को कुपवाड़ा में गांव हाकम सिंह वाला के शहीद जवान सुखविंद्र सिंह के आज भोग मौके बिजली मंत्री पंजाब गुरप्रीत सिंह कांगड़ और मुख्यमंत्री पंजाब के सलाहकार व खुशहाली के राखे स्कीम के चेयरमैन सेवामुक्त लैफ्टीनैंट जनरल टी.एस. शेरगिल ने श्रद्धांजलि भेंट की। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर बठिंडा दीपर्वा लाकरा भी मौजूद थीं। पंजाब सरकार द्वारा शहीद के परिवार को 10.25 लाख रुपए का चैक दिया गया।

इस दौरान ऊर्जा मंत्री पंजाब गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने गांव के सरकारी स्कूल का नाम शहीद सुखविंद्र सिंह के नाम पर रखने का ऐलान किया। कांगड़ ने कहा कि 24 साल के सुखविंद्र सिंह छोटी उम्र में ही बड़ा बलिदान देकर समाज को अपना कर्जदार कर गया। उन्होंने सुखविंद्र सिंह के परिवार की हर प्रकार की मदद करने का ऐलान भी किया।

सेवामुक्त लै. जनरल टी.एस. शेरगिल ने कहा कि पंजाब सरकार शहीदों के परिवारों की हर प्रकार की मदद करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने शहीद सुखविंद्र सिंह के भाई के लिए उसकी योग्यता अनुसार पंजाब के पूर्व फौजियों के लिए कार्पोरेशन में सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया। डिप्टी कमिश्नर बङ्क्षठडा दीपर्वा लाकरा ने शहीद के माता-पिता नायब सिंह और हरजिंद्र कौर के साथ हमदर्दी व दुख प्रकट किया। शहीद सुखविंद्र सिंह की 5 सिख रैजीमैंट से आए सूबेदार भूपिंद्र सिंह ने 30,000 रुपए उसके परिवार को दिए। 

Vatika