मंदबुद्धि लड़की से दुष्कर्म

punjabkesari.in Saturday, May 19, 2018 - 11:24 AM (IST)

गोनियाना(गोरालाल): एक व्यक्ति द्वारा मंदबुद्धि लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों के अनुसार लड़की अपने घर के आगे बैठी थी और उसका दादा घर के आगे सो रहा था। इस दौरान गांव का एक व्यक्ति उनके घर आया, जिसने मंदबुद्धि लड़की को एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान उसके दादा की आंख खुली तो उसने कमरे में जाकर देखा कि एक व्यक्ति उसकी पोती से दुष्कर्म कर रहा है जब मल्ल सिंह ने शोर मचाया तो उक्त व्यक्ति फरार हो गया। पीड़ित लड़की के परिजनों ने चौकी किली निहाल सिंह वाला में सूचना दी। 

सूचना के आधार पर कार्रवाई करते चौकी इंचार्ज बीरा सिंह व एस.आई. जसविंद्र कौर ने पीड़ित लड़की का चैकअप करवाकर लड़की के बयानों पर जसवीर सिंह पुत्र दसोधा सिंह निवासी महिमा स्वाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गौर रहे कि इसी थाने अधीन महीने में 2 ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।

Vatika