किराए पर रहते युवक ने 8 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Friday, Feb 15, 2019 - 04:14 PM (IST)

मानसा(जस्सल): मानसा जिले में भी एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संबंधी पुलिस ने मामला दर्ज कर दोषी को गिरफ्तार करअगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों अनुसार स्थानीय शहर के एक स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ती बच्ची के साथ उनके घर किराए पर रहने वाला नौजवान कई दिन दुष्कर्म करता रहा। शिकायत के आधार पर थाना सिटी-1 मानसा की पुलिस ने एक नौजवान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। पीड़ित बच्ची का मैडीकल करवाया गया। जानकारी अनुसार शहर में एक मकान में कुलदीप सिंह नामक नौजवान किराए पर रहा करता था। इस दौरान उसने मकान मालिक की दूसरी कक्षा में पड़ती बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। यह सिलसिला कई दिनों से चल रहा था। परन्तु किसी को इसका पता नहीं लगा।

Vatika