फाइनैंस कंपनी के कर्मचारी से छीनी 13.50 लाख की नकदी

punjabkesari.in Friday, Jul 12, 2019 - 02:47 PM (IST)

मानसा (मित्तल): फाइनैंस कंपनी के एक कर्मचारी व गार्ड से 13 लाख 50 हजार रुपए की नकदी छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी अनुसार भारत फाइनैंस कंपनी के कर्मचारी बलकरण सिंह बैस्ट केवटी व गार्ड हरमीत सिंह फाइनैंस कंपनी से 13 लाख 50 हजार की नकदी लेकर लेकर उसे बैंक में जमा करवाने जा रहे थे कि रमन सिनेमा रोड पर पीछे से आई स्विफ्ट कार में सवार कुछ अज्ञात लोगों जिनकी संख्या 4 बताई गई है, ने बाइक सवार इन दोनों कर्मचारियों से नकदी वाला बैग छीनने का प्रयास किया, जिसमें वे विफल रहे। इसके बाद गाड़ी सवार लोगों ने नकदी छीनने के लिए उन पर पिस्तौल तान दिया और पिस्तौल के बल पर वह नकदी लेकर फरार हो गए। इसकी सूचना उन्होंने थाना सिटी 2 की पुलिस को दी गई। 


बताया जा रहा है कि फाइनैंस कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड ने अपने बचाव के लिए फायर किया गया, हालांकि पुलिस दोनों ओर से फायर करने की पुष्टि नहीं कर रही। घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. बलजिंदर सिंह पन्नू ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सिटी थाना-2 के इंचार्ज जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने फाइनैंस कंपनी के दोनों कर्मचारियों से पूछताछ करने के बाद अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने बताया कि लूटपाट की इस वारदात को लेकर आसपास के पुलिस स्टेशनों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
 

Vatika