लूटपाट करने के बाद वृद्ध को चलती ट्रेन से फैंका

punjabkesari.in Wednesday, Sep 19, 2018 - 09:57 AM (IST)

बठिंडा(स.ह.): कुछ अज्ञात लोगों ने बीकानेर से बङ्क्षठडा आ रही गाड़ी में सवार एक वृद्ध से लूटपाट करने के बाद उसे चलती ट्रेन से नीचे फैंक दिया, जिससे वह गंभीर जख्म हो गया। सिविल अस्पताल में भर्ती गुरचरन सिंह (70) निवासी जस्सियां (लुधियाना) ने बताया कि वह ट्रेन से लुधियाना वापस जा रहा था।

इसी दौरान 3 अज्ञात युवक उसके पास आए व उसके सामान की छीना-झपटी करने लगे। उक्त लोगों ने उसका सारा सामान छीन लिया व विरोध करने पर उसे बङ्क्षठडा के नजदीक रेलगाड़ी से नीचे फैंक दिया। सूचना मिलने पर सहारा जनसेवा के वर्करों ने मौके पर पहुंचकर उक्त वृद्ध को सिविल अस्पताल पहुंचाया। उसने बताया कि उक्त आरोपी उसका कपड़ों वाला बैग व 4 हजार रुपए छीनकर ले गए। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। 

swetha