बरसात के कारण मजदूर के घर की गिरी छत

punjabkesari.in Monday, Aug 20, 2018 - 02:04 PM (IST)

संगत मंडी(मनजीत): गांव संगत कलां में गत सायं बारिश के कारण एक गरीब खेत मजदूर के कमरे की छत गिर गई, बेशक जानी नुक्सान से तो बचाव हो गया परन्तु छत गिरने के कारण कमरे में पड़ा हजारों रुपए का सामान टूट गया।

जानकारी अनुसार अवतार सिंह उर्फ काला पुत्र दर्शन सिंह एक गरीब खेत मजदूर है। उसके पत्नी के अलावा 3 छोटे-छोटे बच्चे हैं। वह गुजारा मजदूरी करके करता है। गत सायं आई तेज बारिश के कारण घर के एक कमरे की अचानक छत गिर गई। खुशकिस्मती यह रही कि जिस समय छत गिरी उस समय घर का कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था परन्तु कमरे में पड़े डबल बैड, अलमारी के अलावा अन्य काफी सामान टूट गया है। परिवार ने बताया उनके पास एक कमरा होने कारण उसकी छत गिरने के चलते वह अपना सामान अब धर्मशाला में रखने को मजबूर होगा। पीड़ित परिवार ने सरकार से कमरे की छत डालने के लिए तुरंत मुआवजे की मांग की है। 

Vatika