मानसिक परेशानी के चलते किसान ने की खुदकुशी

punjabkesari.in Sunday, Aug 18, 2019 - 12:08 PM (IST)

मानसा(मित्तल): गांव बाजेवाला के किसान बलविन्दर सिंह उर्फ काला पुत्र कामरेड धन्ना सिंह ने मानसिक परेशानी के चलते खुदकुशी कर ली है।

मृतक के पिता कामरेड धन्ना सिंह बाजेवाला ने बताया कि बलविन्दर सिंह के 6 वर्षीय बेटे सुखमन सिंह का पी.जी.आई. चंडीगढ़ में कैंसर का इलाज चल रहा था। बेटे के इलाज पर लाखों रुपए खर्च होने पर बलविन्दर सिंह कुछ दिनों से परेशान रहता था। उसने आज अपने घर के नजदीक जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस थाना जौडकियां ने मृतक बलविन्दर सिंह के पिता धन्ना सिंह पुत्र दलीप सिंह के बयानों पर 174 की कार्रवाई करते पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

swetha