आर्थिक  तंगी के कारण व्यक्ति ने लगाया फंदा

punjabkesari.in Monday, Aug 20, 2018 - 09:03 AM (IST)

चाऊके(रजिंद्र): गांव पित्थों में आर्थिक तंगी के कारण एक व्यक्ति ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

जानकारी अनुसार बलौर सिंह (40) पुत्र सोहन सिंह कुछ समय पहले मजदूरी का काम करता था लेकिन उसकी पीठ में दर्द रहने के कारण मजदूरी नहीं कर पा रहा था। लगातार बढ़ रहे कर्ज के कारण वह परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते उसने अपने घर में दोपहर के समय पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।  

swetha