कर्फ्यू में मार्निंंग वॉक पर जाने वालों की अब खैर नहीं

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2020 - 04:25 PM (IST)

जैतो (पराशर): शहर में कर्फ्यू के दौरान सुबह मार्निंग वॉक पर जाने वालों की अब खैर नहीं है। यह वॉक उनको महंगी पड़ सकती है। उपमंडल प्रशासन इसके विरुद्ध कभी भी अभियान चलाकर मार्निग चॉक करने वाले लोगों को गिरफ्तार भी कर सकता है क्योंकि यह कर्फ्यू नियमों की उल्लंघना है।

जानकारी अनुसार कर्फ्यू के दौरान बिना ठोस कार्य के बिना कर्फ्यू पास घर से बाहर निकलना गैर कानूनी है। मर्निग वॉक या फिर शहर में पूर्ण कर्फ्यू के चलते नागरिकों के घर से बाहर निकलने पर अब उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। उपमंडल प्रशासन ने कोरोना संक्रमण दौरान नागरिकों से आग्रह किया कि वे केवल अपने घरों में सुरक्षित रह सकते हैं। एम.डी.एम डाक्टर मनदीप कौर ने लोगों से अपील की कि सभी लोग अपने घर पर ही रहें। ऐसा कर ही भयंकर महामारी कोरोना वायरस पर जीत हासिल कर सकते हैं। बता दें कि शहर में विभिन्न मार्गों पर कर्फ्यू के दौरान लोग मानिग वॉक पर निरंतर घरों से बाहर निकल रहे हैं। प्रशासन को इस बारे सब कुछ पता होने पर भी वह अंजान बना हुआ है।

Vatika