अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली तिरंगा यात्रा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 16, 2022 - 11:27 AM (IST)

बठिंडा : आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा मुहिम को तेज करते हुए भाजपा नेत्री व समाज सेविका वीनू गोयल तथा उनकी महिला टीम द्वारा जहां तिरंगा यात्रा निकाली गई, वहीं कई घरों तथा दुकानों पर तिरंगे लगाए गए।

यह यात्रा किला मुबारक में माथा टेकने के बाद आरंभ की गई। इस दौरान देश भक्ति के गीत गाए गए। इस यात्रा में रजनी, विन्नी, हरमन, भाजपा से बबीता गुप्ता, परमिंद्र कौर तथा अन्य महिलाएं उपस्थित थी। इस दौरान रीना, मंजू मोंगा, नेहा, महेंद्र कौर, गगन वधवा, रविंद्र कौर, मन्नत, अंजू, रेनू, व शारदा द्वारा विशेष सहयोग दिया गया।

इस दौरान वीनू गोयल ने मातृशक्ति से अपील करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा जरूर लहराएं। इस मौके एमके मन्ना ने बताया कि उनके द्वारा तिरंगा यात्रा दौरान 600 के करीब तिरंगे वितरित किए गए। यात्रा के अंत में वीनू गोयल द्वारा सबका धन्यवाद किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News