टोल प्लाजा दिलवाने के नाम पर 2.40 करोड़ की ठगी, 5 आरोपियों पर केस दर्ज
punjabkesari.in Sunday, Jul 26, 2026 - 06:14 PM (IST)
बठिंडा (विजय): खुद को एन.एच.ए.आई. के अधिकारी बताकर एक व्यक्ति को टोल प्लाजा दिलवाने के नाम पर उसके साथ 2.40 करोड़ रुपए की ठगी करने के आरोप में थाना थर्मल पुलिस ने 5 आरोपियों पर केस दर्ज किया, जिनमें 1 महिला भी शामिल है।
राम सरूप सिंगला निवासी बठिंडा ने बताया कि उसने कारोबार के लिए टोल प्लाजा लेना था। आरोपियों राकेश गोयल, शिफाली गोयल, दविंदर, योगेश गर्ग व गुरदीप सिंह निवासी बठिंडा ने इसके लिए उसके साथ संपर्क किया व खुद को एन.एच.ए.आई. के अधिकारी बताकर उसे बातों में उलझा लिया व टोल प्लाजा दिलवाने का लालच दिया।
इसके बाद आरोपियों ने उससे समय-समय पर 2.40 करोड़ रुपए लिए पर कोई टोल प्लाजा नहीं दिलवाया। उसे असलियत का पता चला जो आरोपियों ने उसका पैसा वापस करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शिकायत की प्राथमिक पड़ताल के बाद सभी 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया व अगली कार्रवाई की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

