सहायक फूड सप्लाई का अधिकारी 5,000 रुपए रिश्वत लेता काबू

punjabkesari.in Tuesday, Oct 22, 2019 - 09:01 AM (IST)

मानसा (जस्सल): विजीलैंस ब्यूरो पंजाब ने आज मानसा के कस्बा झुनीर में तैनात सहायक फूड सप्लाई अफसर (ए.एफ.एस.ओ.) को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार रोकू कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना बङ्क्षठडा में मुकद्दमा दर्ज किया है। 

विजीलैंस ब्यूरो के डी.एस.पी. मानसा हरजिन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त ए.एफ.एस.ओ. सुखदेव सिंह को शिकायतकत्र्ता हरदीप सिंह निवासी गांव बीरेवाला जिला मानसा की शिकायत पर विजीलैंस ब्यूरो बङ्क्षठडा रेंज की तरफ से रंगे हाथों पकड़ा गया है। शिकायतकत्र्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि उक्त ए.एफ.एस.ओ. ने उसके सस्ते राशन के सरकारी डीपू का लाइसैंस रद्द न करने और जांच में उसकी मदद करने बदले 5,000 रुपए की मांग की है। 

Vatika