महिला का बेरहमी से कत्ल, वजह जान आप हो जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Sunday, Apr 10, 2022 - 06:18 PM (IST)

बठिंडा (वर्मा): शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाके सिरकी बाजार में शाम 6 बजे एक महिला का चाकू मार कर बेरहमी के साथ कत्ल करने के साथ दहशत का माहौल बन गया। इस बाजार के मशहूर नीम वाला चौक के नजदीक राम सिंह नाम का व्यक्ति साइकिल रिपेयर का काम कर रहा था। इस दौरान 42 वर्ष की महिला बिजली रानी और उसका पति कन्हैया लाल भी साइकिल रिपेयर का काम करने लग गए।

राम सिंह इस बात से नाराज हो गया कि उसका कारोबार बरबाद हो जाएगा। पहले तो उसने पति-पत्नी के साथ बदसलूकी की और गुस्से में आ कर दर्जनों चाकुओं के वार कर महिला को मौत के घाट उतार दिया, इस दौरान उसका पति उसे बचाने के लिए आया तो उस पर भी चाकू के साथ हमला कर दिया। बिजली रानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कन्हैया लाल को घायल हालत में नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नौजवान सभा की मदद के साथ पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी राम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि जांच अधिकारी हरजिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि नहीं की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News