ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में महिला कांस्टेबल गिरफ्तार, रिहा

punjabkesari.in Friday, Feb 22, 2019 - 11:15 AM (IST)

बठिंडा (विजय): जेल से दवा लेने के बहाने सिविल अस्पताल आई महिला कैदी का पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी, जबकि उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उक्त महिला कैदी भागते हुए महिला कांस्टेबल मनजीत कौर का पर्स व मोबाइल भी ले गई थी।

ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में महिला कांस्टेबल मनजीत कौर के विरुद्ध पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया। चूंकि उस पर लगी सभी धाराएं जमानत योग्य थी, पुलिस ने कोतवाली में उसे जमानत पर रिहा कर दिया। थाना प्रभारी जसकरन सिंह ने बताया कि महिला कैदी जल्द ही गिरफ्तार कर ली जाएगी। पुलिस के हाथ कुछ ऐसे इनपुट लगे हैं जिनसे उसकी गिरफ्तारी संभव होगी। उन्होंने बताया महिला कांस्टेबल के मोबाइल को ट्रैक कर उसकी लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने उक्त महिला कैदी के पति विक्की सिंह से भी लंबी पूछताछ की, लेकिन कुछ भी हासिल नहीं हुआ। 

Vatika