अज्ञात महिला रेलयात्री की मौत

punjabkesari.in Sunday, Jun 10, 2018 - 11:02 AM (IST)

बठिंडा(स.ह.): रेलगाड़ी से बठिंडा पहुंची एक अज्ञात महिला यात्री की मौत हो गई। महिला के परिजनों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार गत रात्रि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-6 पर एक महिला की हालत गंभीर हो गई। पता चला कि उक्त महिला रेलगाड़ी से उतरी थी। कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर सहारा जनसेवा के वर्करों ने मौके पर पहुंचकर उसे सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां कुछ समय के बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस महिला के वारिसों को तलाश  रही है।
 

Punjab Kesari