अंगीठी में विस्फोट से महिला झुलसी

punjabkesari.in Monday, Jun 17, 2019 - 10:15 AM (IST)

बठिंडा(परमिंद्र): लाल सिंह बस्ती में अंगीठी में विस्फोट होने से एक महिला झुलस गई, जबकि एक अन्य हादसे में 2 मोटरसाइकिल सवार जख्मी हो गए। घायलों को सहारा जनसेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड के सदस्यों ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया। 

जानकारी के अनुसार लाल सिंह बस्ती में अंगीठी पर पानी गर्म कर रही महिला आशा रानी (42)ने जलती अंगीठी में पेंट का एक पुराना डिब्बा फैंक दिया।  डिब्बे के गर्म होने के कारण अंगीठी में विस्फोट हो गया जिस कारण उक्त महिला  झुलस गई। संस्था सदस्यों ने तुरंत उसे अस्पताल में पहुंचाया।वहीं स्थानीय संतपुरा रोड पर ओवरब्रिज के पास दो मोटरसाइकिल सवार जयंत कुमार व बलवीर सिंह निवासी गोपाल नगर एक ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर घायल हो गए। संस्था ने दोनों को अस्पताल में पहुंचाया। इसके अलावा संस्था ने गर्मी कारण बेहोश हुए एक व्यक्ति को भी अस्पताल  में पहुंचाया। 

Vatika