मानसिक परेशानी के चलते मजदूर ने की खुदकुशी

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2020 - 08:04 PM (IST)

बठिंडा- गांव बल्लूआणा में एक दिहाड़ीदार मजदूर ने अपने घर पर ही फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस मामले में अगली कार्रवाई कर रही है। 

जानकारी के अनुसार मजदूर धरमिंद्र सिंह (28) पुत्र गुरनाम सिंह निवासी बल्लूआणा दिहाड़ी करता था। पता चला है कि कुछ समय पहले उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते उसने अपने घर पर फंदा लगा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर चौकी बल्लूआणा पुलिस तथा सहारा जनसेवा के वर्कर मौके पर पहुंचे। पुलिस की पड़ताल के बाद सहारा वर्करों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले में अगली कार्रवाई कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News