नहाते समय गीजर की गैस चढ़ने से नौजवान की मौत

punjabkesari.in Monday, Jan 06, 2020 - 08:47 PM (IST)

रामपुरा फूल (रजनीश): स्थानीय शहीद भगत सिंह कालोनी निवासी एक नौजवान की नहाते समय गीजर की गैस चढ़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रदम गांधी (17) पुत्र रमन गांधी निवासी शहीद भगत सिंह कालोनी रामपुरा फूल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मृतक प्रदम गांधी चंडीगढ़ में प्लस वन (मैडीकल) की पढ़ाई कर रहा था। सर्दियों की छुट्टियों में वह अपने घर रामपुरा फूल आया हुआ था। रविवार को लुधियाना में रह रहे उनके किसी रिश्तेदार की मृत्यु होने के कारण परिवार के सभी सदस्य लुधियाना गए थे। दोपहर करीब 3 बजे प्रदम नहाने हेतु बाथरूम गया। काफी देर तक बाहर न आने पर घर में मौजूद उसके दोस्त द्वारा आवाज लगाई गई। दूसरी तरफ से कोई जवाब न मिलने पर दोस्त द्वारा पड़ोसियों की मदद से बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया। इस दौरान गीजर की गैस चढ़ने से प्रदम बेसुध हालत में नीचे फर्श पर पड़ा था। उसे तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बठिंडा रैफर कर दिया गया किंतु बठिंडा ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News